यहां पर है-

बुधवार, 27 जून 2018

क्या इरादा है

पता नहीं लोगों का,
क्या इरादा है!
मेरे शहर में,
ध्वनि प्रदूषण ज्यादा है,
हर तरफ चिल्ल-पों,
बीप की आवाज,
यही तो है लोगों के,
बहरापन का राज,
लोग अपनी जिम्मेदारियों से,
लोग भाग रहे हैं,
दुर्घटनाओं से भी,
नहीं जाग रहे हैं,
आदमी अपनी ही पीढ़ी की,
बर्बादी पर आमादा है,
पता नहीं लोगों का,
क्या इरादा है!!

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें