यहां पर है-

मंगलवार, 29 मई 2018

धोबी का कुत्ता


धोबी का कुत्ता

जमीर को बेच कर भी
शान से झूम रहे हैं,
तलवों को चाटने वाले
हर जगह घूम रहे हैं,
मक्कारी भरी मुस्कान,
चेहरे पर खिल रही है,
शायद उसे भौंकने की
बड़ी पेशगी मिल रही है,
मुझे याद आता है,
मुहावरा एक पाठ का,
धोबी का कुत्ता,
घर का न घाट का..

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें