यहां पर है-

शुक्रवार, 25 फ़रवरी 2022

बेरोजगार की योग्यता

मेरे पास आया बेरोजगार,
मांगा रोजगार
कहा कविवर 
जीने का रास्ता दिखा दीजिए,
व्यवसाय नहीं आता
कुछ बेचना सिखा दीजिए,
मैंने कहा 
किसी बिजनेस मैन से
कॉन्ट्रेक्ट साइन कर लो
और बेचना ही सीखना है
तो कोई 
राजनीतिक पार्टी जॉइन कर लो
बेरोजगार ने कहा
कविवर 
ऐसा कौन है जो मेरी पीड़ा हरेगा,
कोई बिजनेसमैन भला
मुझसे कॉन्ट्रैक्ट क्यों करेगा,
और रही बात 
राजनीतिक पार्टी की तो,
आपकी बात बिल्कुल सही है
पर पार्टी जॉइन करने के लिए
मेरे पास
बेईमान और भ्रष्टाचार की
योग्यता ही नहीं है...

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें