अधो से लेकर उरध है जाना,
सीढ़ी चढ़ना बाकी है,
भविष्य सुंदर होगा कैसे,
पीढ़ी गढ़ना बाकी है,
अभी तो जग में दोष है सारा,
मैं पर मढ़ना बाकी है,
गुरु ने शिक्षा दे तो दिया है,
निज से पढ़ना बाकी है,
लक्ष्य तेरा है पीछे छूटा,
आगे बढ़ना बाकी है,
सबसे लड़ने कदम उठाया,
खुद से लड़ना बाकी है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें