यहां पर है-

मंगलवार, 21 मई 2019

मैं मिट्टी ही हूँ

आज जलती हुई,
चिता देखकर,
उसमें मैंने,
ढूंढ़ने का प्रयास किया,
वह गर्व, अभिमान,
यश, अहंकार,
शक्ति, साहस,
जो साँसों का,
वहम मात्र था,
किन्तु कुछ भी,
नहीं दिखा मुझे,
तब सिद्ध
हो ही गया कि,
मैं लाख दावे कर लूँ,
पर हकीकत यही कि,
मेरी कोई औकात,
नहीं है,
मैं मिट्टी ही था,
जो मिट्टी में मिल गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें