यहां पर है-

मंगलवार, 16 अप्रैल 2019

दरवाजा

दरवाजा मुझे पसंद है,
अभिनन्दन और स्वागत,
दरवाजे पर ही तो होता है,
दरवाजा मुझे पसंद है,
लक्ष्मी दरवाजे से ही तो,
प्रवेश करती है,
शुभ लग्नों वाली बारात,
दरवाजे पर ही तो आती है,
दरवाजा मुझे पसंद है,
दीन-दुखी निरीह को,
दान देने का शुभ कार्य,
दरवाजे पर ही तो होता है,
परदेसी लाडले का संदेश,
डाकिया दरवाजे पर ही तो देता है,
दरवाजा मुझे पसंद है,
किसी प्रिय आगन्तुक की प्रतीक्षा,
दरवाजे पर ही तो होती है,
दरवाजा मुझे पसंद है,
जिंदगी के दरवाजे,
बंद हो जाते हैं, तब
"मौत" का 'दरवाजा' ही तो खुलता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें