जब लुटती है,
किसी बेटी की अस्मत,
तो वह सिर्फ,
उसकी अस्मत नहीं होती,
वहाँ पर लुटता है,
देश का मान-सम्मान,
और भारत माँ की आबरू,
वे सब जिम्मेदार होते हैं,
जो बुत बन देखते हैं तमाशा,
और आबरू लूटने वाले,
होते हैं देशद्रोह आतंकवादी,
यह सिद्ध करता है कि,
नारी में नहीं कोई शक्ति है,
और दोषी सिर्फ वही नहीं,
समाज का हर व्यक्ति है
जब तक,
यातना देकर,
ऐसे राक्षसों का वध,
नहीं किया जाता, तब तक
महामहिम से लेकर,
प्रधान, मुख्य,
सफेदपोश, मीडिया,
आप और हम सभी को,
महापाप लगेगा,
और कई जन्मों तक,
न मिटने वाला,
अस्मत लूटी बेटी का,
श्राप लगेगा।
यहां पर है-
रविवार, 29 अप्रैल 2018
श्राप लगेगा
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें