जब एक सैनिक शहीद होता है
तो साथ में शहीद होती हैं
ढेर सारी उम्मीदें,
ताकत और भावनाएं,
हम सैनिक नहीं होते
न हमारा कोई पुत्र,
पर पूरी देशभक्ति
निभाते हैं
अपनी चहारदीवारी
के भीतर
हाथ में धारित
मोबाईल पर चल रहे
सोशल मीडिया
में शहीद सैनिक
की फोटो पर
"जय हिंद"
लिख कर...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें