आधुनिकता के पलडों में,
रिश्तों का तौल न रहा,
पंचों का दखल अब भी है,
बस बुजुर्गीयत का रोल न रहा,
पहले तो मौत में भी एक सम्मान होता था,
अब सुविधाएं बेतहाशा हैं,
बस जिंदगी का मोल न रहा,
जो चाहती थी, तुमने सुन लिया है,
भले ही मैं कुछ बोल न रहा,
बनावट, सजावट सब पहले जैसा ही है,
बस प्यार की चाशनी में मिठास का घोल न रहा...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें