यहां पर है-

शुक्रवार, 17 अगस्त 2018

मन की बात

मैं मनोज कुमार श्रीवास्तव हूँ। मेरी उम्र 39 वर्ष है। मैंने युवावस्था से ही सेना में जाकर देश की सेवा करने का ठान लिया था। मैं दौड़ में पीछे रह जाने की वजह से चयनित नहीं हो पाया। मैंने अभी तक के जीवनकाल में शिक्षकीय कार्य के साथ-साथ अनेक कार्य किये। वर्तमान में डाटा एंट्री आपरेटर हूँ। मुझे इन कार्यों से संतुष्टि नहीं मिलती। मैंने रक्षा मंत्रालय तथा अन्य विभागों को भी पत्र लिखा था कि मैं निःशुल्क सैनिक बनकर देश की सेवा करना चाहता हूँ किन्तु आज तक सकारात्मक जवाब मुझे नहीं मिला है। मैं साधारण जीवन जीकर जीवन नहीं गवाना चाहता। मैं पैसों के लिए सैनिक नहीं बनना चाहता अपितु निःशुल्क सैनिक बनकर प्राण त्यागना चाहता हूँ।
उक्त बातें मैं माननीय प्रधानमंत्री जी से कहना चाहता हूँ। यदि अवसर देंगे तो मैं धन्य हो जाऊंगा।

भवदीय
मनोज कुमार श्रीवास्तव
ग्राम-घोठा, पो.हरदी, तह. नवागढ़
जिला-बेमेतरा, छत्तीसगढ़
पिन-491337

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें