यहां पर है-

शुक्रवार, 6 अप्रैल 2018

जिम्मेदार कौन

उदारता के पुष्प,
एकता के धागे में,
पिरोनी चाहिए,
पर किसी भी स्थिति में,
आम नागरिक को,
तकलीफ नहीं
होनी चाहिए,
विरोध जिम्मेदारों
का हो,
शीर्षस्थ आधारों,
का हो,
बन्द,
चक्का जाम,
आगजनी,
पथराव,
आदि युक्ति में,
पिसता है,
केवल आम आदमी,
आम आदमी,
अर्थात
तुम स्वयं।
और जिम्मेदार,
बच जाते हैं,
हमेशा की तरह।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें