मनोज श्रीवास्तव नवागढ़
यहां पर है-
रविवार, 23 जुलाई 2023
कल्पना
बादलों को देखकर लगता है,
किसी चित्रकार ने,
अपनी कल्पनाओं को उकेरा है,
या काले रंगों की छटा को
यूँ ही बिखेरा है,
और आसमान ने समेटा है बादली रंगों को
उस चित्रकार की अमानत सा,
और लगा दिया है
वायुमंडल रूपी तख्ती में,
प्रदर्शनी की तरह...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
नई पोस्ट
पुरानी पोस्ट
मुख्यपृष्ठ
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें